मंगलवार, 11 अगस्त 2009
शनिवार, 8 अगस्त 2009
36:24:36
अजी सुनते हो, माधुरी '36:24:36 में नजर आएगी। श्रीमती किचन में दाल में तड़का लगाते हुए बोली। अपन का माथा ठनका कि आज सुबह-सुबह श्रीमती को क्या सूझी, जो साग-सब्जी को छोड़ धक-धक गर्ल की बात कर अपन का दिल धड़का रही है। उसकी बातों को हवा में लेते हुए अपन बोले,'भाग्यवान, माधुरी दो बच्चों की अम्मा बन चुकी है, अब यह संभव नहीं है। पत्नी बड़बड़ाते हुए बोली,'बुरा दिमाग हमेशा बुरा ही सोचता है। मैं माधुरी के फिगर की बात नहीं कर रही। उसकी आने वाली फिल्म की बात कर रही हूं।
अपन कुछ और बोलते कि इससे पहले वह बोली,'आजकल के फिल्मकारों का दिमाग क्या भांग खाने गया है? फिल्मों के ऐसे ऊल-जुलूल नाम रखने लगे हैं कि फिल्में देखना तो दूर नाम सुनकर ही अच्छा-भला आदमी चमक जाए। पहले की फिल्मों के नाम में ही इतनी तहजीब हुआ करती थी कि दिल गार्डन-गार्डन हो जाता था। आज की कई फिल्मों का नाम लेना ही गाली देने जैसा हो गया है। 'कमीने, 'पापी, 'पापात्मा, 'जहरीले,'हत्यारा क्या हैं ये सब? पिक्चर बनाने वालों के पास शब्दों का अकाल पड़ गया कि दिमाग की बैटरियां फुंक गई, जो इतने घटियापन पर उतर गए हैं।
पहले की फिल्मों का टाइटल देखकर हम जैसे अज्ञानी लोग बिना पिक्चर देखे उसकी कहानी का अंदाजा लगा लिया करते थे, लेकिन आज उसी ढर्रे पर चलें, तो अर्थ का अनर्थ हो जाए। पिछले दिनों एक फिल्म आई 'गरम मसाला। नाम देखकर लगा कि कोई मसाले वाली पर कोई आर्ट मूवी होगी। लेकिन असलियत कुछ और ही निकली। 'मनी है तो हनी है मतलब 'पैसे हैं तो शहद है या 'चाइना टाउन फिल्म में न चाइना है न टाउन, अरे, कोई सिर-पूंछ का कॉम्बीनेशन तो बिठाओ। ये क्या, जो मर्जी आया वही नाम रख दिया। मेरा तो सिर धुनने को मन करता है। थोड़े दिनों पहले फिल्म आई 'मेरे बाप पहले आप अरे, नासमझो, इसमें बताने की क्या जरूरत है। बाप तो बेटे से हमेशा ही आगे ही रहता है। अब फिल्म आ रही है,'अगली और पगली देखना है उसमें पागलों को भी कोई रोल मिल रहा है क्या?
मुझे तो लगता नहीं कि हिंदुस्तानी फिल्मकारों ने ऐसी कोई चीज छोड़ी हो, जिस पर फिल्म का नाम नहीं हो। सोचो जरा, रोटी, कोयला, माचिस, राख, शमशान, जिंदा, मुर्दा, नमक, चीनी से लेकर आकाश, पाताल, टैक्सी, ट्रेन, आग, पानी, शरीर, आत्मा, पुण्य, पाप, भगवान, शैतान तक के नाम पर फिल्में बना दी। कुछ अब बचे हैं, तो केवल जूते, चप्पल, शर्ट, पेंट, नाक, कान, अंगुली, पैर, बाल जैसे शब्द। हो सकता है कोई 'क्रिएटिव फिल्मकार इन पर भी अपना हुनर दिखा दे। फिल्म बनाने वालों से पूछो, तो कहते हैं कि हमारे टाइटल 'कुछ हटकर होते हैं। अरे भलेमानुषो, इस हटकर देने के चक्कर में इतना तो मत हटो कि खुद का हटवाड़ा निकल जाए। श्रीमती के श्रीमुख से बॉलीवुड फिल्मकारों की विद्वतापूर्ण पोस्टमार्टम देख अपन भी खिसक लिए, क्योंकि पता है एक बार यह रेडियो शुरू होने के कई घंटों बाद तक बिना लाइट सर्विस देता है।

शुक्रवार, 7 अगस्त 2009
हुस्नकार फिदा हुसैन
हुस्न के असली कद्रदान और कला के पारखी हुसैन दद्दू को मेरा दंडवत प्रणाम। दद्दू कमाल का जिगरा है आपका, इस उम्र में जहां लोग दुनिया से विदा हो जाते हैं, वहीं आप हैं कि फिदा पे फिदा हुए जा रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री की शायद ही कोई खूबसूरत हीरोइन होगी, जो आपके 'कलात्मक नजरिए से बच पाई हो। मुमताज से लेकर माधुरी फिर तब्बू में आपको ऐसा सौंदर्य नजर आया कि पूरे देश के बुड्ढ़ अपना आदर्श मानकर आपकी प्रतिमा बनाने की भी मांग करने लगें तो ताज्जुब मत करना। यदि अपन देश के प्रधानमंत्री होते तो आपकी काबिलियत के अनुसार शर्तिया आपको महिला विकास मंत्रालय का ब्रांड एंबेसेडर बना देते।
अपन को तो लगता है कि आपका जन्म महिलाओं के उत्थान के लिए ही हुआ है। .. और आप उस पर पूरी तरह खरे भी उतर रहे हैं। क्या-क्या नहीं किया आपने महिलाओं के लिए? महिलाओं के अंग-प्रत्यंगों पर आपकी सबसे ज्यादा कूंची चली। जितनी भी पकाऊ फिल्में बनाई सबके टाइटल महिला नामों पर ही रखे। सौंदर्य बोध भी आपको केवल सिने-तारिकाओं में ही नजर आया। कभी सिक्स एब्स पैक, ऐट एब्स पैक वाले हीरो फूटी आंख भी पसंद नहीं आए। आपको तो लोग 'इश्क का देवताÓ भी कहें तो भी कम होगा। लोगों के मुंह से अक्सर सुना करते थे कि बुझता दिया एक बार फडफ़ड़ता जरूर है लेकिन आप तो एक बार नहीं कई बार फडफ़ड़ाते नजर आए।
आपकी तारीफ में कशीदे काढऩा अपन के बूते से तो बाहर है, फिर भी गुस्ताखी करने की गुस्ताखी कर रहा हूं। पहली बार माधुरी से आंखें लड़ीं, तो ऐसी लड़ीं कि 'हम आपके हैं कौन को लाठी के सहारे ही सही, सौ से ज्यादा बार देख आए। फडफ़ड़ाहट कम नहीं हुई तो उन्हें सौंदर्य की देवी बनाकर पेंटिंग बना डाली। इतने से भी जी नहीं भरा तो 'गजगामिनी नाम से जानलेऊ फिल्म तक बना दी। वह अलग बात थी कि फिल्म न तो माधुरी के समझ आई, न दर्शकों के और न ही खुद आपके, लेकिन इससे आपको क्या। इस बहाने आपको माधुरी का सान्निध्य तो मिल ही गया। अब माधुरी ने पूरी जिंदगी साथ निभाने का तो ठेका ले नहीं रखा था, एक दिन डॉक्टर नेने आए और उन्हें ले उड़े। ऐसे में कोई और होता तो दिल टूटता लेकिन आपका दिल तो...खुदा खैर करे। कई सालों के घनघोर प्रयासों के बाद आपका दिल फिर धड़का। लेकिन ऐसी हीरोइन के लिए धड़का, जिसने शायद शादी न करने की कसम खा रखी हो। फिर भी आपने अपना काम चलाया। तब्बू को कुछ हुआ हो या नहीं लेकिन आप एक बार फिर प्यार के सागर में डूब गए। और तो कुछ होना नहीं था, बस 'मीनाक्षी के नाम से एक और सदमा देने वाली फिल्म वितरकों के गले पड़ी।
इस बार तो आपकी आशिकमिजाजी की दाद देनी पड़ेगी। इस बार आपने खुद से काफी कम उम्र की हीरोइन अमृता को पकड़कर दूरदर्शिता दिखाई है। कम से कम औरों की तरह उसकी पांच-दस साल में शादी-वादी का तो चक्कर नहीं होगा। अमृता के ह़ुस्न की तारीफ में आपने फरमाया कि वे खुदा की बनाई हुई परफेक्ट पेंटिंग हैं। उनकी बॉडी लैंग्वेज इस कदर खूबसूरत है कि उसे बस कैनवास पर ही कैप्चर किया जा सकता है। लेकिन दद्दू छोटा मुंह बड़ी बात, जहां तक मुझे ध्यान है, कुछ ऐसी ही बातें आपने माधुरी दीक्षित को देखकर भी कही थीं। यानी आप हर नए हुस्न को देखकर अपनी कला के मापदंडों में फेरबदल करते रहते हैं, मुबारक हो। हालांकि अब लोग आपको कलाकार की जगह हुस्नकार और बुजुर्ग लवर के नाम से जानने लगे हैं। मुमकिन है आपके इस इश्कमिजाजी कॅरियर के लिए आपको लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड भी दे दिया जाए। मगर दद्दू घबराना नहीं, जो है नाम वाला वही तो बदनाम है।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)